बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीएम मोदी के बिहार आगमन पर कांग्रेस पार्टी ने की मांग, बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा

पीएम मोदी के बिहार आगमन पर कांग्रेस पार्टी ने की मांग, बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा

GAYA : बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई को पटना आ रहे है। आज़ादी के बाद बिहार विधानसभा का किसी प्रधानमन्त्री का यह पहला दौरा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा की राज्य के 12 करोड़ जनता को उम्मीद है की हमारे प्रधानमंत्री  बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे। साथ ही बिहार के सबसे पुराने प्रतिष्ठित पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा सहित सभी पुरानी मांगो को पूरा करेंगे।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, सैयद असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, श्रवण पासवान, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र मांझी आदि ने कहा की बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग यहां की जनमानस, सभी राजनीतिक दलों, तथा डबल इंजन की सरकार की दुहाई देने वाली नीतीश सरकार वर्षो से करते आ रही है। लेकिन प्रधानमंत्री के अपने आठ वर्षो के कार्यकाल में कई बार बिहार आने के बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई।

 नेताओं ने कहा की प्रधानमंत्री के बिहार के विकास हेतु आर्थिक पैकेज देने की घोषणा भी अभी तक केवल जुमला ही सिद्ध हुआ है। नेताओं ने कहा की बिहार  को विशेष राज्य का दर्जा तो दूर यहां से कई वर्ष पुराने केंद्रीय संस्थानों को भी दूसरे प्रदेशों में स्थानांतरण का प्रयास हमेशा केंद्र सरकार द्वारा जारी रहता है। जबकि बिहार अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला राज्य है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News