बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गणतंत्र दिवस पर राज्य सरकार ने कर्मियों को दी सौगात, सप्ताह में करना होगा सिर्फ पांच दिन काम

गणतंत्र दिवस पर राज्य सरकार ने कर्मियों को दी सौगात, सप्ताह में करना होगा सिर्फ पांच दिन काम

N4N DESK : आज देश 73 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर कार्यालयों, संस्थानों और घरों में तिरंगा झंडा फहरा कर झंडे के सलामी दी गयी। इस बीच गणतंत्र दिवस के मौके पर छतीसगढ़ में सरकार अपने कर्मियों को तोहफा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों के लिए कई घोषणाएं की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को अब सप्ताह में सिर्फ पांच दिन ही काम करना होगा। इसके साथ ही पेंशन के लिए, अंशदायी पेंशन योजना के हिस्से के रूप में राज्य का योगदान 10% से बढ़ाकर 14% किया गया है। सीएम भूपेश बघेल ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण के बाद प्रदेश की जनता के लिए कई घोषणाएं की है। 

इस दौरान सीएम ने कहा कि अनियमित भवन निर्माण के नियमितीकरण के लिए इसी वर्ष एक व्यवहारिक, सरल एवं पारदर्शी कानून बनाया जाएगा। बघेल ने युवाओं की सहूलियत के लिए लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रकिया का सरलीकरण किए जाने का ऐलान किया। इसके लिए वृहद स्तर पर ‘परिवहन सुविधा केंद्र’ प्रारंभ किए जाएंगे। इन केंद्रों को लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु अधिकृत किया जाएगा। 

इसके अलावा महिला सुरक्षा के लिए भी प्रत्येक जिले में महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन करने का एलान मुख्यमंत्री ने किया। किसानों के लिए घोषणा करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि खरीफ वर्ष 2022-23 से प्रदेश में दलहन फसल जैसे मूंग, उड़द, अरहर आदि की खरीदी भीएमएसपी पर की जाएगी। जबकि श्रमिक परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री सशक्तिकरण सहायता योजना शुरू होगी। इसके तहत दो पुत्रियों के बैंक खातें में 20-20 हजार रुपये की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

Suggested News