बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में सोशल मीडिया पर युवक ने जताई थी हत्या की आशंका, अगले दिन पेड़ पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

सिवान में सोशल मीडिया पर युवक ने जताई थी हत्या की आशंका, अगले दिन पेड़ पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

SIWAN : सिवान में दो दिन पहले एक युवक का पेड़ से लटका शव बरामद हुआ था। जिसके बाद पुलिस लगतार हत्या होने का राज ढूढ़ रही थी। लेकिन हत्या के दो दिन बाद ही मृतक राजा का एक वीडियो वायरल हो गया। युवक का यह वीडियो रात का हैं। जिसके कारण साफ दिख नही रहा हैं। युवक ने रात में फेसबुक पर लाइव आकर हत्या की अंशका जताई थी। अहले सुबह ही उसका शव पेड़ से लटकता  मिला। मौत के पहले युवक ने इस वीडियो में लाइव आकर बताया था की मेरा अपहरण कर लिया गया हैं। किसी तरह से बचकर भाग निकले हैं। एक जगह छिपा हू, लग रहा है की मुझे मार डाला जाएगा। फेसबुक लाइव का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। 

धनोती गांव में 11 मई को महावीर मंदिर के समीप राजा नामक युवक का पेड़ से लटका हुवा शव मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया था। इस घटना में फेसबुक लाइव युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक नया मोड़ ले चुका हैं। वायरल वीडियो का काफी चर्चा का विषय बना हुवा हैं। मामला दरोंदा थाना क्षेत्र के धनोती गांव का हैं। जहां महावीर मंदिर के समीप बुधवार को सुबह युवक का शव लटका हुवा मिला। जिसकी पहचान  एम एच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा निवासी राजा कुमार के तौर पर पहचान हुई थी। 


वही पुलिस जाँच शुरु होने से पहले ही युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। वीडियो मंगलवार की देर रात का बताया जा रहा हैं। राजा फेसबुक पर लाइव था। उसने अपनी हत्या की अंशका जताई। राजा ने अपने साथियों को संबोधित करते हुए कहा-" भाई मै जिंदा नहीं बचा तो तुम भी उन्हें मत छोड़ना। मुझे बहुत तडपया गया हैं। उसने वीडियो में 2 लोग का नाम लिया हैं। जिन्हें वो पहचानता है ये उन 5 लोग में शामिल थे। जिन्होने उसे फोरव्हीलर वाहन से जबरन तब उठाया था। जब वह अपने दोस्तों से मिलने गया था। दोस्तों से कहा मोबाइल में लड़की का फोटो वीडियो है। 

इस मामले को लेकर सूत्रों की माने तो वीडियो में जिस लड़की की फोटो वीडियो की बात की जा रही है। वह उसकी पत्नी थी। दो माह पुर्व उसका शव अपने घर में फांसी के फन्दे से लटका मिला था। इसके बाद ही राजा की पत्नी के मायके वालों ने उस पर हत्या का आरोप लगते हुए मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सूत्रों के अनुसार पत्नी पर अवैध संबंधों का आरोप लगाकर राजा उससे झगड़ा करता था। दोनो की शादी 2020 में हुई थी। दो माह पहले भी दोनो के बीच इस बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पत्नी का अपने ही कमरे में पंखे से लटकता हुआ शव मिला था। वही भाई द्वारा राजा, उसके पिता व माता समेत सात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। भाई द्वारा आरोप लगया गया था की दहेज के लिए मेरी बहन को किया जा रहा था। 

जब से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस केस में एक नाया मोड़ आ गया है। वही वायरल वीडियो की जाँच पुलिस द्वारा करने पर सच्चाई सामने आयेगी। हालाँकि इस वायरल वीडियो को पुष्टि news4nation नही करता हैं।


Suggested News