बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोशल मीडिया पर खुद को हिंदू बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसा कर भगाया, इस तरह सामने आई सच्चाई

सोशल मीडिया पर खुद को हिंदू बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसा कर भगाया, इस तरह सामने आई सच्चाई

NAWADA : सोशल मीडिया पर मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की को प्यार के जाल में फंसाया। वह खुद को हिंदू बताकर लड़की से बात किया करता था। फिर दो दिन पहले लड़की को घर से ले भागा। यह मामला सामने आते ही लड़की के परिजन की नींद उड़ गई। मामला नवादा नगर थाना तक पहुंचा और दोनों को डेहरी ओन सोन से बरामद कर लिया गया। 

लड़की के पिता पिंटू पांडेय ने बताया कि मो. कलीम नामक लड़के ने बेटी शिल्पा कुमारी से सोशल मीडिया पर संपर्क किया। दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। लड़का डेहरी का रहने वाला है। वह खुद को हिंदू बताते हुए बेटी को प्यार के जाल में फंसाया। पांच दिन पहले वह बेटी को बहला फुसलाकर घर से ले भागा। जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पिता ने आशंका जताया कि लड़का उनकी बेटी की हत्या कर देगा।

 मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और तलाश में जुट गई। आखिरकार दोनों को बरामद कर लिया गया। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। लड़की फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

Suggested News