बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवैध सम्बन्ध के शक पर पत्नी की पति करने लगा बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

अवैध सम्बन्ध के शक पर पत्नी की पति करने लगा बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

NALANDA : दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोड़ के पास शनिवार को शकी पति ने बीच सड़क पत्नी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पत्नी की पिटायी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है।


स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद महिला की जान बच सकी।  प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों देवघर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। दोनों दीपनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। 

पति का आरोप है कि पत्नी का चाल-चलन खराब है। वह सड़क पर किसी से बात कर रही थी, इसी बात को लेकर पति उग्र हो गया और ई-रिक्शा पर से  बाल खींचते हुए उतारकर पिटायी करने लगा। 

लोगों ने बीच बचाव कर मारपीट रोका। कुछ लोगों ने पुलिस ने इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाना ले गयी। जिसके बाद दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News