बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पप्पू यादव के जन्मदिन पर राजू दानवीर जरूरतमंदों को बांटे कंबल, जन्मदिन की दी बधाई

पप्पू यादव के जन्मदिन पर राजू दानवीर जरूरतमंदों को बांटे कंबल, जन्मदिन की दी बधाई

पटना. जन अधिकार पार्टी (लो•) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का जन्मदिन आज पटना में पार्टी के युवा अध्यक्ष राजू दानवीर के द्वारा सेवादिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने पटना में पुलिस लाइन रिक्सा पडाव के पास गरीबों व जरूरतमंदों  के बीच कंबल का वितरण किया। साथ ही उन्हें मिठाइयां भी बांटी।

इस मौके पर दानवीर ने कहा कि पप्पू यादव बिहार के नायक, संघर्ष के प्रतीक, जनता के सेवक और हम सबों के मार्गदर्शक हैं। दानवीर ने कहा कि उन्हें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं और ईश्वर से कामना है कि उन्हें सुखद, समृद्ध, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन प्रदान करे, ताकि वे बिहार को समृद्ध बनाने की लड़ाई में सारथी बने।

दानवीर ने कहा कि पप्पू यादव ने हमेशा बिहार और जरूरतमंद लोगों के लिए संघर्ष किया। चाहे वो कोरोना हो, बाढ़ हो या फिर कोई भी अनहोनी, हर मोर्चे पर जब सरकार और विपक्ष गायब रहती है, तब जनता के साथ सिर्फ पप्पू यादव ही खड़े रहते हैं। उनकी जीवटता को पूरी दुनिया सलाम करती है और उनके जन्मदिन पर पूरा प्रदेश उन्हें बधाई दे रहा है।

Suggested News