बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद सुप्रीमो के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, दही चूड़ा और भोज खाकर मनाई खुशियाँ

राजद सुप्रीमो के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह,  दही चूड़ा और भोज खाकर मनाई खुशियाँ

VAISHALI : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का आज 75 वां जन्मदिन है। इस मौके पर बिहार के कई जिलों में पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर आज राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदूपूर प्रखंड के रहिमापूर पंचायत के महादलित टोला में लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर भोज का आयोजन किया गया और उनका जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया गया। भोज में हजारो की संख्या में सैंकड़ों गरीब गुरबा लोगों ने भोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राजद नेता निर्दोष यादव ने किया। मौके पर रहिमापूर के मुखिया प्रतिनिधि पूर्व सरपंच मिलन कुमार सिंह, देवपूजन यादव, राजेश राम, भूषण सिह, अमित यादव, रोहित पटेल, मोहन सिंह, निक्कू यादव, सोशल मिडिया प्रभारी विकास यादव, सुबोध यादव, रौशन चौरसिया, अरविंद पासवान, रामलाल राय, बलराम गिरी, रिसी यादव, नितेश यादव, मुन्ना यादव, मो. शमशाद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। 

वहीँ मुजफ्फरपुर महानगर राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान कार्यालय में गरीबों, दलितों एवं पिछड़ों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इसमें चुडा दही खिलाया गया। नेताओं ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को आज हम लोग सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मना रहे हैं। 

जिस तरह से लालू प्रसाद यादव ने अपने कार्यकाल में दलित, शोषित, वंचित और पिछड़े लोगों की आवाज को बुलंद कर उन्हें उनका हक और अधिकार दिलाने का काम किया। इसलिए आज उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता है। गुदड़ी के लाल के रूप में उभरे लालू प्रसाद यादव लोगों को हक और अधिकार दिलाते दिलाते गरीबों के मसीहा कहलाने लगे। इस मौके पर राजद के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला और वैशाली से विकास महापात्रा की रिपोर्ट 

Suggested News