बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

होली के दिन घर के बाहर बैठी महिला को उठाया, खेत में ले जाकर किया रेप

होली के दिन घर के बाहर बैठी महिला को उठाया, खेत में ले जाकर किया रेप

NAWADA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है।  जहां एक महिला को गांव से अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से गांव में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में  जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि कादिरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में होली के दिन मंगलवार की देर शाम महिला अपने घर के बाहर बैठी थी। उसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति जबरन उसे उठाकर ले गया और गांव में ही कुछ दूरी के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं घटना के बाद उसने महिला के  जेवर भी छिन   लिए और फरार हो गया। 

बुधवार को पीड़िता कादिरगंज थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पीड़िता के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला शख्स गांव की ही है। थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी लेने के बाद केस को महिला थाने को सौंप दिया है। 

महिला थाना मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News