बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मकर संक्रांति के दिन लालू प्रसाद की राजद में पीके ने लगाई सेंध, दो बड़े नेताओं की जनसुराज में कराई इंट्री

मकर संक्रांति के दिन लालू प्रसाद की राजद में पीके ने लगाई सेंध, दो बड़े नेताओं की जनसुराज में कराई इंट्री

MUZAFFARPUR : एक तरफ लालू प्रसाद अपने आवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर दही चूड़ा का भोज दे रहे थे। वहीं दूसरी तरफ प्रशांत किशोर ने राजद को बड़ा झटका दे दिया है। प्रशांत किशोर ने राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल माजिद व प्रदेश महासचिव रियाज अंसारी ने राजद का दामन छोड़ जन सुराज में इंट्री करा दी है। 

आज जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने जन सुराज की सदस्यता ली। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर व वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल ने इन्हें पुष्प गुच्छ दिया और संगठन में स्वागत किया। 

वहीं जनसुराज का दामन संभालते ही अब्दुल माजिद व रियाज अंसारी ने कहा कि राजद ने अल्पसंख्यक समुदाय के साथ विश्वासघात कर उन्हें छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब तक बिहार में सिर्फ डर का माहौल दिखाकर राजद अल्पसंख्यक समुदाय का वोट हासिल करता रहा है, लेकिन अब यह समुदाय भी जागरूक होकर अपना हक मांग रहा है। मौके पर जन सुराज के जिलाध्यक्ष इन्द्रभूषण सिंह भी मौजूद थे।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नारेपुर अयोध्या टोल ठाकुरबाड़ी मैदान में पदयात्रा के दौरान लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आपके वोट में बड़ी ताकत है। आप अपने वोट को नाली-गली, जाति पार्टी के आधार पर बर्बाद मत कीजिए। वोट का सदुपयोग कीजिए।

Suggested News