बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही मोदी सरकार ने दिया बड़ा झटका, 250 रुपए बढ़ाए गए एलपीजी सिलेंडर की दरें

वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही मोदी सरकार ने दिया बड़ा झटका, 250 रुपए बढ़ाए गए एलपीजी सिलेंडर की दरें

PATNA : आज से भारत में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो रही है और साल के पहले दिन ही मोदी सरकार ने लोगों को बड़ा झटका दिया है। अब तक पेट्रोल डीजल की कीमतों में हर दिन बढ़ोतरी कर रही पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर की दर में 250 रुपए बढ़ा दिए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि यह दरें कमर्शियल सिलेंडर में बढ़ाई गई है। अब तक कमर्शियल सिलेंडर रिफलिंग के लिए 2000 रुपए के करीब भुगतान करना पड़ता था, अब 2250 रुपए देने होंगे।

लंबे अरसे बाद पेट्रोल-डीजल और एलपीजी उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगना 22 मार्च से शुरू हुआ था। इस दिन बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई । क्योंकि छह अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं आया था। वहीं एक मार्च को ही कर्मशियल सिलेंडरों की कीमतों में 105 रुपए बढ़ाए गए गए थे। अब एक बार फिर महीने भर के बाद ही व्यावसायिक सिलेंडरों में 250 रुपए बढ़ा दिए गए है। बताया जा रहा है कि कमर्शियल सिलेंडर अब अपने सबसे अधिकतम दर को भी पार कर गया है। 


कब कब बढ़े कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें

एक मार्च को 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर के रेट में 105 रुपये का इजाफा हुआ था और 22 मार्च को 9 रुपये सस्ता हुआ।  वहीं, अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में 1 अक्टूबर को कामर्शिय सिलेंडर का दाम 1736 रुपये था। नवंबर 2021 में यह 2000 का हुआ और दिसंबर 2021 में 2101 रुपये का हो गया। इसके बाद जनवरी में यह फिर सस्ता हुआ और फरवरी 2022 को और सस्ता होकर 1907 रुपये पर आ गया। इसके बाद 1 अप्रैल 2022 को यह 2253 रुपये पर पहुंच गया। 

होटल और ढाबा वालों को लगेगा झटका

कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में एक बार में 10 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी होने से होटल और ढाबा संचालकों को बड़ा झटका लगेगा। बढ़ी दरों के कारण इन जगहों पर खाने के सामान के दाम में भी बढ़ोतरी होगी

Suggested News