बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नगर विधायक के अथक प्रयास से अब शहर को मिलेगा जलजमाव व गंदे पानी से मुक्ति, 26 और 10 HP पंप से पानी की होगी निकासी

नगर विधायक के अथक प्रयास से अब शहर को मिलेगा  जलजमाव व गंदे पानी से मुक्ति, 26 और 10 HP पंप से पानी की होगी निकासी

DARBHANGA :  दरभंगा शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें शहर में जलजमाव और गंदे पानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। शहर में जलजमाव होने पर उसे 26 एचपी व 10एचपी के पंप   से निकाला जायेगा। नगर निगम  सैद नगर, अभंडा पोखर सहित शहर के विभिन्न जगहों पर हो रखे गंदे पानी व जलजमाव को दूर करने का कार्य अतिशीघ्र आरंभ करेगा। 

दरअसल नगर विधायक संजय सरावगी   बाढ़ व वर्षा  के पानी से परेशान सैद नगर, अभंडा  मोहल्ले में लोगों से मिलने पहुंचे। मोहल्ले वासियों की ओर से नगर विधायक को इस बरसात में हुए जलजमाव हो गंदे पानी से उठाए गए तकलीफों से अवगत कराया गया।  यहां की स्थिति देख नगर विधायक काफी मर्माहत हुए।  

विधायक ने तुरंत मौके पर गंदे पानी के जलजमाव के संबंध में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से  गुहार लगाई। उपमुख्यमंत्री नगर विधायक से हालात की जानकारी मिलने और उनके द्वारा लगाई गई गुहार पर तत्तकाल नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को इस मामले पर कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया।

वहीं नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव की ओर से दरभंगा के डीएम व नगर आयुक्त को इस समस्या से निपटारे को लेकर निर्देश दिया। फिर प्रधान सचिव नगर विधायक से भी पूरी जानकारी ली। 

नगर विकास विभाग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के डीएम डॉ त्यागराजन एसएम व नगर आयुक्त से बात की। विभाग के प्रधान सचिव ने नगर विधायक को आश्वस्त किया कि  दरभंगा नगर निगम की ओर से तुरंत पंप लेकर इस जलजमाव से लोगों को मुक्ति दिलाई जाएगी। 

अगर जरूरत पड़ी तो 80, 100 एवं इससे बड़े पंप को भी दरभंगा भेज कर सभी मोहल्ले में जमा गंदा व वर्षा के पानी को निकालने का कार्य करेगा। 

Suggested News