बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका डीएम के निर्देश पर डीपीओ ने 86 प्रधानाध्यापकों के साथ की बैठक, पुस्तकालय और लैब संचालित करने सहित दिए कई निर्देश

बांका डीएम के निर्देश पर डीपीओ ने 86 प्रधानाध्यापकों के साथ की बैठक, पुस्तकालय और लैब संचालित करने सहित दिए कई निर्देश

BANKA : जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मणिकांत प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में 86 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की गई। समग्र शिक्षा बांका के सभागार में बैठक आहूत की गई। जिसमें कन्या उत्थान से संबंधित बालिका प्रोत्साहन 10+2  छात्राओं एवं स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं अविवाहित छात्राओं को एक कल्याण पोर्टल पर प्रोत्साहन राशि प्राप्त कराने हेतु सभी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया। जिन बालिकाओं द्वारा पोर्टल पर आवेदन नहीं की गई है उन्हें 2 दिन के अंदर आवेदन करने को कहा गया है।   

वहीँ इस बैठक में विद्यालयों में पुस्तकालय का पुनर्निर्माण कर संचालित करना, साइंस लैब को पूर्ण रूप से संचालित करना, यूथ क्लब इको क्लब एवं गणित एवं विज्ञान क्लब का गठन कर पूर्ण रूप से संचालित करना, विद्यालय में नामांकन के साथ-साथ पठन-पाठन से संबंधित भयमुक्त एवं लर्निंग इनफॉर्मेंट का निर्माण करना, स्मार्ट कक्षा को पूर्ण रूप से संचालित करना, समग्र अनुदान राशि का विद्यालयों में स्वच्छता, रंग रोगन पेयजल की उपलब्धता करना, शौचालय की मरम्मत साफ सफाई एवं विद्यालय के कमरों की रखरखाव करने पर चर्चा की गयी।

उधर बैठक में किशोरी मंच प्रोग्राम को गठित कर पूर्ण रूप से संचालित करना। साथ ही साथ इनका डॉक्यूमेंटेशन तैयार करना। विद्यालय में बच्चों को प्रेरित करने एवं प्रतिभा निखारने के लिए कार्यशाला आयोजित करना, सूचना एवं शिक्षक प्रोफाइल तैयार करना और खेलो इंडिया के तहत विद्यालय स्तर पर गतिविधि एवं प्रतिस्पर्धा  तथा दैनिक पाठ चर्चा का उपयोग करने पर विमर्श किया गया। 

पिरामल फाउंडेशन के अरविंद कुमार ने प्रधानाध्यापकों को इन सभी बिंदुओं पर  बातचीत करते हुए उन्हें विद्यालय को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साथ समुदाय के पढ़ने वाले बच्चों को एक भयमुक्त वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण बनाने इत्यादि बातों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। प्रधानाध्यापकों द्वारा इन  सभी बातों पर अपनी सहमति जताते हुए जिला पदाधिकारी, बांका के शिक्षा के प्रति अथक प्रयास का स्वागत करते हुए उनकी  प्रशंसा की गई।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News