बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छठ पूजा के रात्रि में चोरों ने सूने घर में लगाया सेंध, ताला तोड़कर 10 लाख से अधिक की संपत्ति लेकर हो गए चंपत

छठ पूजा के रात्रि में चोरों ने सूने घर में लगाया सेंध, ताला तोड़कर 10 लाख से अधिक की संपत्ति लेकर हो गए चंपत

GAYA :   गया  आस्था का पर्व छठ पूजा के दिन भी चोरों ने अपना हाथ सफाया करने से बाज नहीं आए और जवाहरात सहित 12 लाख से ऊपर की संपत्ति चोरी कर चंपत हो गए। यह घटना बीते मंगलवार की रात लोहंडा के दिन का है जब सभी लोग छठ पूजा में व्यस्त थे और चोरी करने वाले चोर अपने काम में व्यस्त थे। 

बता दें कि गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चामुंडा मां के मंदिर के निकट स्थित सलेमपुर मोहल्ले में सीमा देवी अपने पति मनोज कुमार एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंगलवार की शाम को अपने रिश्तेदार के यहां छठ पूजा में सम्मिलित होने के लिए गई थी तभी मौका पाकर रात्रि के समय उसके घर से 12लाख  से ऊपर की संपत्ति चोरी कर चंपत हो गए। इस संदर्भ में सीमा देवी में मुफस्सिल थाने में पांच नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है 

वादिनी सीमा देवी के पति मनोज कुमार ने बताया की घटना के दिन अपने गांव पूरे परिवार के साथ छठ पूजा में सम्मिलित होने गए हुए थे तभी उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने 8 लाख रुपये मूल्य के जेवरात 1लाख नगद, कीमती कपड़े और कई सारे जरूरी कागजात तथा उनके घर में किराए पर रह रहे हैं सिया शरण प्रसाद के घर से 3 लाख मूल्य के जेवर और 50,000 नगदी तथा अन्य कागजात लेकर चंपत हो गए। 

उन्होंने कहा कि पूर्व में कुछ लोगों से झगड़ा झंझट हुआ था।जिस संदर्भ में मुफस्सिल थाने को एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उन लोगों ने धमकी भी दिया था कि तुझे देख लेंगे और आज उन लोगों ने यह अंजाम दिया है। चोरी होने के बाद मनोज कुमार की पत्नी सीमा देवी काफी सदमे में है उसका रो-रोकर बुरा हाल है मुफस्सिल थाने की पुलिस तत्परता से इसकी जांच पड़ताल कर रही है।

Suggested News