बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर जमुई में डीएम ने खेल सप्ताह का किया शुभारम्भ, क्रिकेट और कबड्डी सहित कई खेलों का होगा आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर जमुई में डीएम ने खेल सप्ताह का किया शुभारम्भ, क्रिकेट और कबड्डी सहित कई खेलों का होगा आयोजन

JAMUI : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जमुई के केकेएम कॉलेज में खेल सप्ताह 2022 से संबंधित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। खेल सप्ताह कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट, कबड्डी, एथलेटिक समेत सभी तरह के खेलों का आयोजन किया जाएगा। 


कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। वही केकेएम कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों द्वारा जिलाधिकारी को बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में एनसीसी कैडेट द्वारा जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद चंद के जन्म दिन के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। खेल में अव्वल आने वाले खिलाड़ियों को सरकारी एवं गैर सरकारी नौकरियों के साक्षात्कार में भी अलग से वरीयता दी जाती है। डीएम ने केकेएम कॉलेज में खेल सामग्री एवं सुविधाओं के विकास के लिए एक लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खेल सप्ताह में केकेएम कॉलेज के 300 से ज्यादा छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का समापन आगामी 4 सितंबर को होगा। इस दौरान कॉलेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर केकेएम कॉलेज के मैदान परिसर में कॉलेज के प्रधानाचार्य, अध्यापक एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र मौजूद थे। जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह के द्वारा जमुई जिले के सभी खिलाड़ियों,खेल प्रेमियों एवं निवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

जमुई से सुमित कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News