बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

श्रद्धांजलि के बहाने सियासत ! पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने पंकज उधास के निधन पर जताया शोक, कहा “बड़ी महँगी हुई शराब,थोड़ी-थोड़ी पिया करो” जैसे नज्म से बिखेरा आवाज का जादू

श्रद्धांजलि के बहाने सियासत ! पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने पंकज उधास के निधन पर जताया शोक, कहा “बड़ी महँगी हुई शराब,थोड़ी-थोड़ी पिया करो” जैसे नज्म से बिखेरा आवाज का जादू

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी हमेशा शराबबंदी का विरोध करते रहे हैं। जीतनराम मांझी सत्ता पक्ष में रहे या फिर विपक्ष में शराबबंदी का विरोध करते रहे हैं। कई बार उन्होंने कहा की शराबबंदी कानून से सबसे अधिक हानि गरीब तबके के लोगों को हो रही है। इसी कड़ी में आज फिर उन्होंने शराबबंदी को लेकर तंज कसा कसा है। हालाँकि गम के माहौल में भी जीतनराम मांझी सियासत करते रहे। 

गजल गायक पदमश्री पंकज उधास के निधन के बाद अपने अंदाज में श्रद्धांजली देते हुए उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा की “बड़ी महँगी हुई शराब,थोड़ी-थोड़ी पिया करो” जैसे नज़्म को अपने आवाज़ की जादू से बिखेरने वाले महान संगीतकार पंकज उदास जी के निधन की सूचना से आहत हूँ। स्मृतियों में आप सदैव अमर रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि। हालाँकि अपने जीवनकाल में पंकज उधास ने कई कर्णप्रिय गजल गाये हैं। जिसमें नाम फिल्म में गाये “चिट्ठी आई है” से उन्हें खासी लोकप्रियता मिली थी। इसके बावजूद जीतनराम मांझी ने गाने का उदाहरण देकर सियासी खेल खेलने की कोशिश जरुर की है।

वहीँ प्रधानमन्त्री मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पंकज उधास के साथ अपने फोटो को साझा करते हुए लिखा है की “हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी ग़ज़लें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ वर्षों में उनके साथ हुई बातें याद हैं। उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।“

वहीँ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० पंकज उधास ने एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनायी। उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। स्व० पंकज उधास ने कई फिल्मों में भी गायक के रूप में अपनी आवाज दी। उनकी आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। स्व० पंकज उधास के निधन से भारतीय संगीत एवं फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


Suggested News