बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोचिंग जा रहे छात्र को रास्ते में बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

कोचिंग जा रहे छात्र को रास्ते में बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

डेस्क... बिहार में अब किसी को भी गोली मार देना आसान हो गया है। लगातार अपराध की बढ़ती घटनाओं को जिस तरीके से बिहार में अंजाम दिया जा रहा है, उसमें अब लोगों का जीन बहुत मुश्किल हो रहा है। शासन को यह जवाब देना चाहिए कि बिहार में घटनाएं प्रशासन की ओर से क्यों नहीं कंट्रोल की जा रही है। ऐसे में सहरसा से यह घटना सामने आई है, जहां एक छात्र को बदमाशों ने गोली मार दी है। 

आपको बता दें कि छात्र कोचिंग पढ़ने जा रहा था तभी छात्र को बदमाशों ने गोली मार दी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक की है। जहां पर एक छात्र को गोली मार दिया बदमाशों ने गोली मार दी है।

बता दें कि आज सुबह जब 12 वीं का एक छात्र कोचिंग पढ़ने के लिए जब घर जा रहा था, तब उस पर बदमाशों ने गोली चला दी। हालाकि पीड़ित के परिजनों ने बताया है कि घायल दीपक की रास्ते में कुछ लोगों से बहस हो गई। इस पर बदमाशों ने गोली चला दी जो उसकी गदर्न को छूती हुई निकल गई है। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराय गया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है। 

Suggested News