बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में एकबार फिर भारी तादाद में पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, 1 दिसंबर तक देना होगा योगदान

बिहार में एकबार फिर भारी तादाद में पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, 1 दिसंबर तक देना होगा योगदान

बिहार में एकबार फिर बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर रेल डीआईजी ने करीब 900 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। इनमें 210 हवलदार और बाकी सिपाही है। डीआईजी रेल ने सभी रेल एसपी इन पुलिसकर्मियों को 1 दिसंबर तक निर्मित करने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्य कर रहे थे। 

सिपाही विद्रोह के बाद सख्त है पुलिस मुख्यालय 

पटना पुलिस लाइन में हुए सिपाही विद्रोह के बाद पुलिस मुख्यालय सख्त हो गया है। दो दिन पहले भी मुख्यालय द्वारा तकरीबन 5 हजार पुलिसकर्मियों का तबालदला किया था। ये सभी लंबे समय से पुलिस लाइन और अन्य जगहों पर जमें हुए थे।  

रेल क्षेत्रिय पर्षद की बैठक में हुआ निर्णय

पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद 10 नवंबर को रेल क्षेत्रिय पर्षद की बैठक हुई थी। बैठक में निर्णय लिया गया था कि 6 साल या उससे अधिक समय से एक ही जगह पर जमे पुलिसकर्मियों का दूसरे रेल जिला में स्थानांतरण किया जायेगा। उसी के बाद रेल डीआईजी बी.एन झा ने 906 सिपाही और 210 हवलदार के तबादले का आदेश जारी किया है।  वैसे पुलिसकर्मी जो पुलिस मेंस एसोशियन के पदधारकर है उन्हें थोड़ी राहत देते हुए कार्यकाल खत्म होने के बाद स्वत: विरमित होने का आदेश दिया है। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News