बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कभी भारत दुनिया की तरफ देखता था, आज दुनिया भारत की ओर देख रही है : अश्विनी चौबे

कभी भारत दुनिया की तरफ देखता था, आज दुनिया भारत की ओर देख रही है : अश्विनी चौबे

BHAGALPUR : केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कभी भारत दुनिया की तरफ देखता था। आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी ने जो राह दिखाई थी, उसे मोदी सरकार आगे बढ़ा रही है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण हो रहा है। जी -20 की अध्यक्षता भारत के लिए गौरव की बात है। हर भारतीय इससे गौरवान्वित हुआ है।


केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर के गोलाघाट में बूथ संख्या 18,19, 20 पर भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व एवं चंदन ठाकुर के संयोजन में मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत अध्यक्षता में "मन की बात" कार्यक्रम को सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनमानस के साथ सुना। मन की बात सुनने के उपरांत संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय ने समाज को आगे बढ़ाने का काम किया। मालवीय जी सनातन संस्कृति के अग्रदूत थे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुशासन दिवस भी मनाया। साथ ही अटल जी पर लिखी कविता भी लोगों के बीच सुनाया।  उन्होंने सुशासन दिवस के अवसर पर सैकड़ों गरीब महिलाओं के बीच कंबल वितरण व बृक्षारोपण किया एवं अटल जी के जन्म जयंती के अवसर पर वी केयर संस्था के द्वारा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल में आयोजित ब्लड कैंप में शामिल हुए एवं जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में नवजात शिशुओं के बीच सेब, नारंगी, केला, बिस्किट मिठाई आदि का वितरण किया। इस दौरान हॉस्पिटल के सभी सीनियर डॉक्टर एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य उमाशंकर सिंह उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में दौरान पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा की आदर्शों और विचारों से कभी समझौता न करते हुए, मां भारती के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, हम सभी के प्रेरणा स्रोत, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हैं। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अरुण सिंह ने कहा 24 दलों को मिलाकर 6 साल तक एनडीए सरकार का नेतृत्व किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरे देश में सड़क एवं पुलिया का जाल बिछा दिया। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना को पूरे देश में लागू किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण सिंह, रामनाथ पासवान, दिलीप निराला, रोशन सिंह, मुकेश सिंह, जिया गोस्वामी, नीतू चौबे, अमरदीप साह, अरुण चौबे, आयोजन बीरेंद्र राय, दीपक कुमार, आदि मौजूद थे।

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News