बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पूर्व भाजपा विधायक के भाइयों की हत्या मामले में एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पटना में पूर्व भाजपा विधायक के भाइयों की हत्या मामले में एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पटना. भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाई की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पूर्व भाजपा विधायक ने 6 लोगों पर नामजद और दो अज्ञात पर मामला दर्ज करवाया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में पांच अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बिहार और झारखंड की अलग-अलग जगहों रेड की जा रही है। जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि दो दिनों पहले पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भइयों को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला था। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकी दूसरी की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी।


Suggested News