बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सावधान ! राजधानी पटना में घूम रहे हैं नशे के सौदागर, 21 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

सावधान ! राजधानी पटना में घूम रहे हैं नशे के सौदागर, 21 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

PATNA : सावधान ! राजधानी पटना में घूम रहे हैं नशे के सौदागर। महानगरों की गंदगियों ने पटना को भी अपने आगोश में ले लिया है। सिगरेट, गांजा, भांग, अफीम, चरस, हेरोइन और स्मैक के बाद अब पटना में ब्राउन शुगर की भी सप्लाई हो रही है। बताया जाता है कि यह बहुत महंगा नशा है और एक बार इसकी लत लग जाने पर इसे छोड़ना काफी मुश्किल होता है। नशे के सौदागरों ने पटना के युवाओं को इसकी लत लगा दी है।

इसका पता तब चला जब कदमकुआं थाना के राजेन्द्रनगर ओवर ब्रिज के नीचे से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से ब्राउन शुगर की 21 पुड़िया बरामद की गयी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से बेगूसराय जिले का रहनेवाला है। पटना में निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है लेकिन छात्र बनकर वो नशे का धंधा शुरू कर दिया।  

बताया जा रहा है कि नशे के सौदागरों ने बड़े घर के लड़कों को अपने निशाने पर ले रखा है। गिरफ्तार सौदागरों से पूछताछ में पुलिस को कई बातों को पता चला है। पटना के बोरिंग रोड, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, अशोक राजपथ स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस और कदमकुआं जैसे इलाकों में नशे के सौदागर ज्यादा सक्रिय हैं। 

Suggested News