बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोयला व्यापारी के मुंशी से दस लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

कोयला व्यापारी के मुंशी से दस लाख की लूट,  जांच में जुटी पुलिस

SUPAUL: बिहार में अपराधिक घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बेखौफ अपराधी बड़े आसानी से अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लूट-पाट, चोरी, छिनतई, गोलीबारी राज्य में आम बात हो गई है। ताजा मामला सुपौल का है। जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 

दरअसल, पूरा मामला पिपरा थाना क्षेत्र का है। जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने कोयला व्यापारी के साथ लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना को लेकर पीड़ित मुंशी ने बताया कि वो कलेक्शन करके करीब दस लाख रुपए लेकर वापस मधेपुरा लौट रहा था। इसी दौरान लिटियाही गम्हारिया मार्ग में बसहा के समीप यह घटना घटी है।

बता दें कि, पीड़ित मुंशी दीपक कुमार छपरा निवासी हैं। जो कोयला व्यापारी के मुंशी है। उन्होंने बताया कि दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया कि उसे ओवरटेक करके अपराधियों ने रोका फिर उसके साथ मारपीट करने लगा। जब तक वो कुछ समझ पाते एक अपराधी ने उसके कनपटी पर हथियार सटा दिया। जिसके बाद अपराधियों ने उनसे दस लाख रुपए और मोबाइल लेकर वहां से भाग निकले।

वहीं घटना के बाद पीड़ित दीपक डरे और सहमे हुए हैं। घटना की जानकारी उन्होंने पिपरा पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मामला क्या है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे अपराधियों का कोई सुराग मिल सके।

Suggested News