बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आसरा होम की गायब दो लड़कियों में से एक मिली, दो का PMCH में चल रहा इलाज

आसरा होम की गायब दो लड़कियों में से एक मिली, दो का PMCH  में चल रहा इलाज

PATNA :    विवादों में घिरे पटना का आसरा होमकी गड़बड़ियां खत्म होने का नाम  नहीं ले रहीं।यहां रहने वाली लड़कियां खून कमी और कुपोषण का शिकार हैं। अब यह शेल्टर होम सरकार की निगरानी में हैं फिर भी हालात नहीं बदल रहे। यहां से दो लड़कियां गायब हो गयीं थीं। इनमें से एक लड़की सगुना मोड़ के पास मिली है।

दो लड़कियों का PMCH  में चल रहा है इलाज

आसरा होम में रहने वाली 13 लड़कियों को स्वास्थ्य जांच के लिए PMCH   में लाया गया था। इनमें 9 लड़कियों को जांच के बाद शेल्टर होम भेज दिया गया। pmch  के अधीक्ष के मुताबिक एक लड़की की मौत हो गयी। वह खून की कमी और कुपोषण का शिकार थी। अगर उसे पहले लाया जाता तो शायद उसकी स्थिति में सुधार हो सकता था। सेहत ठीक नहीं होने की वजह से 2 लड़कियों का अबी बी इलाज चल रहा है।

लाखों का फंड मिलने के बाद भी कुपोषण क्यों

आसरा होम को बेसहारा लड़कियों भरणपोषण के लिए सरकार से लाखों रुपये का फंड मिलता था। इसके बाद वहां रहने वाली लड़कियां कुपोषण और एनिमिया का सिकार कैसे हो गयीं ?  डॉक्टरों के मुताबिक लड़कियों के उचित खान नहीं दिया जात था । इसका तो मतलब यही हुआ कि लड़कियों के हक का पैसा डकार लिया जाता था। आसरा होम की दो महिलाओं की मौत के बाद 9 अगस्त को मनीषा दयाल और चिरंतन को जेल भेजा गया था। तब से यह शेल्टर होम विवादों का केन्द्र बन गया है।

दो लड़कियां हुईं थी गायब, एक मिली

आसरा होम से दो लड़कियां गायब हो गयीं थीं। इस मामले में राजीव नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। इनमें एक लड़की दानापुर के सगुना मोड़ के नजदीक मिली है। बरामद युवती की उम्र 30 वर्ष है और वह मूकबधिर है।

Suggested News