बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोहली के लिए एक और बुरी खबर, एंडरसन का जलवा बरकरार

कोहली के लिए एक और बुरी खबर, एंडरसन का जलवा बरकरार

N4N DESK: भारतीय कप्तान कोहली के लिए एक और बुरी खबर है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लचर प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक का ताज गंवा दिया है. कोहली ने बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आईसीसी रैंकिंग दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बने थे.लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट में कोहली अपनी शानदार फॉर्म बरकरार नहीं रख पाएं. लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में कोहली ने 23 रन और दूसरी पारी में 17 रन बनाए थे. इस कमजोर प्रदर्शन की वजह से कोहली की जगह अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ नंबर एक पर दोबारा काबिज हो गए हैं जो गेंद से छेड़खानी विवाद में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं.


तेज गेंदबाज एंडरसन का जलवा बरकार

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 38 साल में 900 अंक पार करने वाले इंग्लैंड के पहले और कुल सातवें गेंदबाज हो गए. एंडरसन ने दूसरे टेस्ट में 43 रन देकर नौ विकेट लिए जिससे उनके 903 अंक हो गए हैं. उनसे पहले सिडनी बार्नेस (932) , जॉर्ज लोहमैन (931) ,टोनी लोक (912) , इयान बॉथम (911) , डेरेक अंडरवुड (907) और एलेक बेडसर (903) यह आंकड़ा पार कर चुके हैं.

ICC टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाज


1    स्टीव स्मिथ,       ऑस्ट्रेलिया  -  929


2    विराट कोहली,     भारत  -  919


3    जो रूट ,      इंग्लैंड  -  851


4    केन विलियमसन,  न्यूजीलैंड -   847


5    डेविड वॉर्नर,      ऑस्ट्रेलिया  -  820


6    चेतेश्वर पुजारा,      भारत  -  759


7    दिमुथ करुणारत्ने,    श्रीलंका   - 754


8    दिनेश चांडीमल,    श्रीलंका -   733


9    जॉनी बेयरस्टॉ,     इंग्लैंड  -  729


10    डीन एल्गर,        दक्षिण अफ्रीका  -  724


ICC टॉप-10 टेस्ट गेंदबाज


1    जेम्स एंडरसन,    इंग्लैंड    903


2    कैगिसो रबाडा,    दक्षिण अफ्रीका    882


3    रवींद्र जडेजा,    भारत    849


4    वेर्नोन फिलेंडर,    दक्षिण अफ्रीका    826


5    रविचंद्रन अश्विन,       भारत     802


6    पैट कमिंस,    ऑस्ट्रेलिया    800


7    ट्रेंट बोल्ट,    न्यूज़ीलैंड    795


8    रंगना हेराथ,    श्रीलंका    791


9    नील वैगनर,    न्यूज़ीलैंड    765


10    जोस हेजलवुड,    ऑस्ट्रेलिया    759

Suggested News