बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कटिहार में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Katihar : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ  है। वहीं ग्रामीणों के द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के हसवर गांव निवासी अनिरुद्ध मंडल आज सुबह शौच के लिए घर से बाहर नदी किनारे  गए थे। उसी दौरान पैर फिसलने से वे नदी में जा गिरे और नदी में बढ़े पानी में डूब गये। 

इधर अनिरुद्ध के डूबने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा शव की नदी में खोज की जाने लगी। काफी मशक्कत के बाद उनके शव को बरामद किया गया। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर घटना के बाद ग्रामीण उग्र हो उठे है और शव के साथ हंगामा कर मुआवजे की मांग पर अड़े है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News