बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक मामला ऐसा भी: बकरी को लेकर देवरानी- जेठानी में बढ़ा विवाद, आक्रोश में कर दी महिला की हत्या, पति ने भी दिया साथ

एक मामला ऐसा भी: बकरी को लेकर देवरानी- जेठानी में बढ़ा विवाद, आक्रोश में कर दी महिला की हत्या, पति ने भी दिया साथ

KHAGARIA: इन दिनों हालात ऐसे हो गए हैं कि किसी की जान लेने के लिए कोई बड़े वजह की आवश्यकता नहीं बची है। छोटी-छोटी और मामूली बातों पर लोग एक दूसरे की जान के दुश्मन बन जा रहे हैं। कहीं ₹10 के लिए किसी को गोली मार दी जाती है तो कहीं पशु धन और भूमि विवाद में हत्या की वारदातें सामने आती है।

खगड़िया में रिश्ते को शर्मसार करने वाला घटना सामने आया है। मामला बेलदौर थाना इलाके तरौना गांव का है। जहां देवरानी और जेठानी के बीच बकरी को लेकर विवाद गहरा गया। कई दिनों से चल रहे इस विवाद ने देवरानी अंजुम को इतना आक्रोशित कर दिया कि उसने अपनी जेठानी की हत्या करने की ठान ली। इतने से भी उसका मन नहीं भरा और अंजुम ने अपनी इस खतरनाक साजिश में अपने पति मोहम्मद रब्बान को भी शामिल कर लिया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर देर रात जेठानी चांदनी पर हमला कर दिया। जब वह कमरे में सो रही थी, तब वह दोनों दबे पांव पहुंचे और तकिए से मुंह दबाकर उसकी सांसे हमेशा के लिए बंद कर दी। जिससे दम घुटने से तीन बच्चे की मां चाँदनी की मौत हो गयी।


हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन आरोपी देवर मोहम्मद रब्बान और गोतनी अंजुन अपने घर को छोड़कर फरार है। मृतिका के मायके वालों की माने तो बकरी को लेकर घर मे दो दिन से झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद में देवर और गोतनी ने मिलकर चांदनी की हत्या की है। 

Suggested News