बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर एक और केस दर्ज करने की चल रही तैयारी..जानिए किस धारा के तहत दर्ज होगा केस..

बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर एक और केस दर्ज करने की चल रही तैयारी..जानिए किस धारा के तहत दर्ज होगा केस..

PATNA : अनंत सिंह के खिलाफ एक और केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है। सरकारी आवास पर वारंटी को छुपाने का जुर्म में बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

दरअसल अनंत सिंह का सरकारी आवास जहां से पुलिस ने फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है वह सचिवालय थाना क्षेत्र में आता है। लिहाजा अपराधी को संरक्षण देने के जुर्म में सचिवालय थाना में केस दर्ज होगा। पुलिस के बयान पर सचिवालय थाना में अपराधी को संरक्षण देने का केस दर्ज होगा।

जमानतीय धारा का होगा प्रयोग

जानकारी के अनुसार अनंत सिंह पर धारा-216 के तहत केस दर्ज होगा। जानकारों का कहना है कि यह धारा जमानतीय होता है। लिहाजा इस मामले में केस दर्ज होने के बाद भी विधायक अनंत सिंह को कोई खास परेशानी नहीं होगी।

बता दें कि बीती रात जब पुलिस उनके सरकारी आवास पर छापेमारी करने पहुंची तो अनंत सिंह तो नहीं मिले, लेकिन उनके खास सहयोगी छोटन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छोटन पर बाढ़ थाने में मामला दर्ज है। उस मामले में छोटन सिंह फरार चल रहा था। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News