बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ही लगाएंगे भाजपा के विजय रथ पर ग्रहण : डॉ. मधुरेंदु पांडेय

सीएम नीतीश ही लगाएंगे भाजपा के विजय रथ पर ग्रहण : डॉ. मधुरेंदु पांडेय

PATNA : जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के विजय रथ की रफ्तार को रोकने का काम करेंगे। पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति और रणनीति से महागठबंधन को आसन्न लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकना मुश्किल नहीं है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संसदीय लोक प्रणाली और संगठन का लंबा अनुभव प्राप्त है जिसका लाभ महागठबंधन को होगा। पांडे ने भाजपा को देश के लिए खतरा बताया और कहा कि केंद्र की सत्ता में भाजपा को बने रहना सवा सौ करोड़ देशवासियों के हित में नहीं है।

डॉ.पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने जुमलेबाजी से देश की जनता को गुमराह करने का काम करते आ रहे हैं। झूठी शान शौकत दिखाने का काम कर रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि देश की आर्थिक नीति जर्जर है। आज वर्तमान में प्रत्येक भारतीय लगभग डेढ़ लाख रुपए का कर्जदार बना हुआ है। 

पांडेय ने चीनी सरकार अपने मुख्य पत्र ग्लोबल टाइम्स में मोदी सरकार की तारीफ किए जाने को एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया है। भारत चीन सीमा पर भारत सरकार चीन के सामने भारतीय सीमा रेखा के संदर्भ में कभी भी सीना चौड़ा कर भारत का पक्ष नहीं रखती है यह भारतीय विदेश नीति का असफलता का प्रकटीकरण है।

Suggested News