बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केवल महागठबंधन और हाफिज सईद ही मोदी को रोकना चाहते हैं: भाजपा

केवल महागठबंधन और हाफिज सईद ही मोदी को रोकना चाहते हैं: भाजपा

NEW DELHI : भाजपा को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है।  यही वजह है कि भाजपा विपक्षी दलों पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। इसके चलते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर महागठबंधन को निशाने पर लिया है। उन्होंने महागठबंधन की तुलना आतंकी हाफिज सईद से कर दी है। भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि नरेंद्र मोदी को केवल महागठबंधन और हाफिज सईद रोकना चाहते हैं। हालांकि संबित ने बाद में यह सफाई देते हुए कहा है कि यह कोई तुलना नहीं है। हालांकि उनके इस बयान पर विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया देखने को जरूर मिल सकती है।

ONLY-MAHAGATHBANDHAN--AND-HAFIZ-SAEED-WANT-TO-STOP-MODI-BJP2.jpg

रविवार को पात्रा ने आतंकी संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख और पाकिस्तान में बैठे हाफिज सईद का एक वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए और धमकी देते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए संबित ने कहा कि केवल अबतक नहीं बन पाया महागठबंधन ही नहीं बल्कि ऐसे और भी हैं जो शिद्दत से मोदी को भारत का पीएम बनने से रोकना चाहते हैं। संबित ने ट्विटर पर लिखा- बेशक यह कोई तुलना नहीं है। मोदी जी का काले धन और भ्रष्टाचार पर हमला करने की वजह से भारत का विपक्ष एकजुट हो गया है। उनके आंतक और सर्जिकल स्ट्राइक पर हमले की वजह से हाफिज सईद निराशा में चला गया है। इससे साबित होता है कि मोदी सरकार सही दिशा में जा रही है। जाहिर है कि भाजपा का विजय रथ और मोदी लहर को रोकने के लिए अब तमाम विपक्षी दलों ने गठजोड़ कर दिया है। इसका परिणाम भी पहले गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के दौरान दिखा, उसके बाद कर्नाटक में भी विपक्षी एकता देखने को मिला। इसके बाद चार लोकसभा और 10 विधानसभा चुनाव में भी विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ एकजुट हो गए। ऐसे में यह तो साफ नजर आ रहा है कि 2019 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्ष अभी से एड़ी चोटी का जोर लगाने में जुट गया है।

Suggested News