बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के पदाधिकारी उड़ा रहे हैं शराबबंदी की धज्जियां, नशे की हालत में बीएसओ गिरफ्तार

सीएम नीतीश के पदाधिकारी उड़ा रहे हैं शराबबंदी की धज्जियां, नशे की हालत में बीएसओ गिरफ्तार

MUZAFFARPUR : बिहार में कुछ दिन पहले जहरीली शराब से 50 से अधिक लोगों की मौत के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया था। इसके बाद शराबबंदी को सख्त करने को लेकर बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ने बैठक कर बिहार सरकार के आला अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश जारी किया। शराबबंदी को लेकर सरकारी कर्मियों को पहले भी शराब नहीं पीने की शपथ दिलाया गया हैं। इसके बाद एक बार फिर उन्हें शपथ दिलाया जायेगा। 

लेकिन राज्य सरकार की कवायद का सरकारी कर्मियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इसी कड़ी में बिहार सरकार का पदाधिकारी ही लाल पानी के नशे में हंगामा करते पकड़ा गया है। मामला मुजफ्फरपुर जिले का है जहां शराब के नशे में हंगामा करते हुए एक पदाधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी अभिषेक आनंद ने पदाधिकारी की गिरफ्तारी की पुष्टि किया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक कांटी प्रखंड के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और शराब पीने की पुष्टि होने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट 

Suggested News