बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के गृह जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल, एम्बुलेंस के बजाय ठेले पर शव ले गए परिजन

सीएम नीतीश के गृह जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल, एम्बुलेंस के बजाय ठेले पर शव ले गए परिजन

NALANDA : राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लाख दावे कर लें। लेकिन इसमें सुधार होता नहीं दिख रहा है। मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले केहिलसा अनुमंडलीय अस्पतालका है। जहां मौत के बाद भी मृतक को एंबुलेंस नसीब नहीं हुआ तो परिजनों को ठेला पर लादकर शव ले जाना पड़ा। परिजन की माने तो हिलसा के पासवान टोली निवासी अशोक पासवान के 30 वर्षीय दिव्यांग पुत्र अमरजीत कुमार की तबियत अचानक खराब हो गयी थी। 

तत्काल परिजन आनन फानन में सब्जी बेचने वाले ठेला पर लादकर किसी तरह अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के बजाय शव को ले जाने को कहने लगे। अस्पताल के आसपास भी शव को ले जाने के लिये परिजन को वाहन नहीं मिला। मजबूरी में परिजन शव को ठेला पर लेकर ही घर निकल गए। इसके पहले भी कई बार कंधे पर, खाट पर, रिक्शा पर शव ले जाने की घटना हो चुकी है। 

हालाँकि इस मामले में हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल केउपाधीक्षक डॉ. आरके राजू ने बताया कि एम्बुलेंस का अभाव पहले से ही है। इसके लिए वरीय अधिकारियों से मांग की गयी है। यहां काफी मरीज आते हैं। पर्याप्त एम्बुलेंस नहीं होने से मरीजों को परेशानी होती है। यहां शव को ले जाने के लिए भी वाहन होनी चाहिए। फिलहाल यहां मात्र एक एम्बुलेंस उपलब्ध है। उससे ही काम चलाया जा रहा है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News