बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चार करोड़ का अफीम पाउडर जब्त, पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने अपनाया था यह शानदार तरीका

चार करोड़ का अफीम पाउडर जब्त, पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने अपनाया था यह शानदार तरीका

DEHRI : रोहतास पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 किलो अफीम पाउडर जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए अफीम पाउडर की अनुमानित कीमत चार करोड़ रुपये बताई जाती है। उक्त कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुअरा के समीप रोहतास पुलिस को यह कामयाबी मिली है।

बस में कर रहे थे सफर 

आम तौर पर करोड़ों का माल लेकर तस्कर महंगी गाड़ियों का सफर करते हैं, लेकिन यहां तस्करों ने पुलिस ने पुलिस से बचने के लिए बस का सहारा लिया। बताया गया कि दोनों तस्कर डाल्टेनगंज से दिल्ली जा रही आर्यन बस में नशीला पाउडर लेकर जा रहे थे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई।  इसी आधार पर एसपी के निर्देश पर डेहरी मुफस्सिल थाना और विशेष पुलिस टीम के अधिकारियों ने हाईवे सुअरा के समीप बस को रोका और जांच की। जिसमें पुलिस को बस की तलाशी में 38 किलो अफीम पाउडर मिला। इस कार्रवाई में दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए।


एसपी आशीष कुमार भारती ने बताया कि जिला पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर इस अभियान को अंजाम दिया गया। छापेमारी के दौरान जोगन राम (58 वर्ष) ग्राम परसपुर, थाना मोनिका और जिला लातेहार (झारखंड) एवं दूसरा नोहरी बेबी (55 वर्ष) ग्राम बाकी, थाना पिपरा और जिला पलामू (झारखंड) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

गिरफ्तार तस्करों के आधार पर इनके अन्य गिरोह के सदस्यों की जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों की मानें तो झारखंड में अफीम की खेती होती है जहां से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में इसकी तस्करी की जाती है।

Suggested News