बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चतरा में 22 लाख रूपये कीमत का अफीम बरामद, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

चतरा में 22 लाख रूपये कीमत का अफीम बरामद, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

CHATRA : पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को राजपुर थाना क्षेत्र के टेमका गाँव से करीब 22 लाख रु मूल्य के 43 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो अफीम तस्कर अफीम लेने के लिए टेमका गाँव आये हुए है। सूचना के आलोक में अनुमण्डल पुलिस पदा अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। 

तत्पश्चात टेमका गांव के गेन्दलाल सिंह पे. केशो सिंह,पवन कुमार पिता मेघु सिंह,जेठन सिंह पिता फोकरन सिंह के घर बारी-बारी से छापामारी किया गया। छापामारी में तीन पीला डब्बा में रखा 43.100 किलोग्राम अफीम के साथ तीन अंतरराज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों में से दो लोग बिहार के गया जिले के रहनेवाले हैं। गिरफ्तार तस्करों में गेन्दलाल सिंह पिता केशों सिंह सा0-टेमका थाना राजपुर जिला चतरा,दिलीप कुमार पिता ईश्वरी यादव एवं उपेन्द्र कुमार पिता चन्द्रदेव यादव दोनों सा0-तिलैया थाना धनगाई जिला गया बिहार का नाम शामिल है। 

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से काला रंग का पैशन प्रो मोटर साइकिल न0-BR02X 6865 व नौ हजार नगद बरामद किया गया। इस संबंध में राजपुर थाना कांड सं0-24/2022, दिनांक-15.04.2022, धारा-18/27(A)/29/ 30 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार,पुअनि विकास पासवान थाना प्रभारी राजपुर,पुअनि विकास कुमार,सअनि राजेश कुमार शर्मा,सअनि शिव प्रसाद साह एवं थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Suggested News