बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी का विरोध करना पड़ा महंगा, प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटक कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम...

शादी का विरोध करना पड़ा महंगा, प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटक कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम...

SIWAN: राज्य में प्रेम प्रसंग के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कई प्रेमी जोड़ा इन मामलों में अपनी जान तक गंवा देते हैं। ऐसा ही एक मामला सीवान से सामने आया है। जहां सोमवार की सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा कि लड़का और लड़की शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। वहीं आज सुबह दोनों का शव गांव के ही एक पेड़ से बरामद हुआ है। वहीं मृतक की मां हत्या की आरोप लगा रही है, हालांकि पुलिस ने आत्महत्या की बात कही है।

दरअसल, यह मामला मुफस्सिल थाना इलाके के सरसर गांव का है। जहां सोमवार की सुबह एक प्रेमी- प्रेमिका का शव पेड़ से लटका पाया गया है। सुबह-सुबह गांव के लोगों ने दोनों की शव को पेड़ से लटका देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक प्रेमी जोड़ा नौतन थाना इलाके के गंभीरपुर गांव के रहने वाले थे। 

घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि 24 वर्षीय मन्नू पटेल गांव की ही एक लड़की को लेकर कुछ महीने पहले फरार हो गया था। कुछ दिनों के बाद जब दोनों को बुलाया गया तो गांव में पंचायत हुई। उसमें यह फैसला हुआ था कि दोनों अब अलग-अलग रहेंगे। वहीं अब गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर दोनों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं लड़के की मां हत्या का आरोप लगा रही है।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की हर पहलुओं की जांच कर रही है। मामले को लेकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों में पहले से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। दोनों के गांव में बैठक भी हुई थी लेकिन उसके बावजूद ये लोग शादी करना चाहते थे जिसका लड़की पक्ष के लोग विरोध कर रहे थे। वह नहीं चाहते थे कि इन दोनों की शादी हो। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसी के बाद प्रेमी जोड़ों ने सरसर गांव में आकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है।

Suggested News