बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में नाबालिग से दुष्कर्म का विरोध करना दो महिलाओं को पड़ा महंगा, बदमाश ने की चाकू मारकर हत्या

गया में नाबालिग से दुष्कर्म का विरोध करना दो महिलाओं को पड़ा महंगा, बदमाश ने की चाकू मारकर हत्या

GAYA : जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां खिजरसराय थाना क्षेत्र के अकौना गांव में नाबालिग के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी युवक ने 2 महिलाओं को चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दिया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग सुबह में खेत में गई थी। इस दौरान गांव के युवक मुकेश कुमार के द्वारा युवती के साथ छेड़खानी किया गया था। नाबालिग ने इसकी सूचना घर जाकर अपने घर वालो को दी। जिसके बाद घर की दो महिलाओं ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की। जिसके बाद आक्रोशित युवक ने महिलाओं के साथ मारपीट की और चाकू से अंधाधुन महिलाओं पर हमला कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही दोनो महिलाओ की मौत हो गई। इस घटना को लेकर गांव में मातम छा गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही खिजरसराय थाना की पुलिस घटना पर पहुंची। लेकिन आरोपी युवक फरार हो गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उधर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। हालाँकि परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। इस संदर्भ में लोजपा के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह सहित कई नेता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिया। साथ ही कहा की इस सरकार में कुछ भी हो सकता है। दिनदहाड़े गांव में इस तरह की घटना हो सकती है। 

उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी कर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग किया है। वही इस मामले पर गया के एडिशनल एसपी मनीष कुमार ने बताया की गया जिले के खिजरसराय थाना अंतर्गत दो महिलाओं को चाकू मार हत्या करने करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस इस मामले पर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। जिसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News