बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सावन में मटन तो नवरात्रि में मछली खाते वीडियो शेयर कर तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा विपक्ष, विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, सनातन के संतान ही नहीं संस्कार को भी अपनाएं

सावन में मटन तो नवरात्रि में मछली खाते वीडियो शेयर कर तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा विपक्ष, विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, सनातन के संतान ही नहीं संस्कार को भी अपनाएं

PATNA: भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज तेजस्वी यादव के नवरात्र के दिन मछली खाने का वीडियो शेयर किए जाने पर बिना किसी के नाम लिए कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग सनातन के सन्तान बनते हैं तो उन्हें सनातन का संस्कार भी अपनाना चाहिए, लेकिन वे अपना नहीं पाते हैं।

उन्होंने साफ कहा कि खान पान पर मुझे आपत्ति नहीं है, लेकिन पवित्र माह सावन में भी मटन बनाना, खाना और खिलाना। नवरात्र के मौके पर आप मछली खाते वीडियो को शेयर कर क्या दिखलाना चाहते हैं? उन्होंने आगे सवाल करते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति, वोट के लिए इतनी गिरावट, अपने धर्म, समाज, राष्ट्र और अपने संस्कार पर गर्व महसूस होना चाहिए, उसको लज्जित करना कहीं से उचित नहीं है।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता का मतलब यह कभी नहीं हो सकता है कि अपने धर्म का अपमान करें, अपने लोगों को हतोत्साहित करें। ये मानसिकता कभी किसी को लाभ नहीं देता। अब तुष्टिकरण की राजनीति अब देश में नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री साफ कर चुके है कि अब सन्तुष्टिकरण चलेगा, सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान होगा।

गौरतलब हो कि, बीते दिन तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर मिथलांचल का प्रसिद्ध मछली खाते हुए वीडियो साझा किया है। वीडियो में उनके साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद थे। वीडियो 8 अप्रैल की बताई जा रही है। वहीं नवरात्रि की शुरूआत 9 अप्रैल से हुई है। वहीं मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव मछली का आनंद उठा रहे हैं। वहीं अब इस वीडियो को लेकर विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।    

Suggested News