बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में अपराधियों की गोली के शिकार बीएमपी जवान के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष, कहा बिहार में हैं अराजकता का माहौल

मुंगेर में अपराधियों की गोली के शिकार बीएमपी जवान के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष, कहा बिहार में हैं अराजकता का माहौल

MUNGER : बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा आज अपने एकदिवसीय दौरे को लेकर मुंगेर पहुंचे। जहां पहुंच अपराधियों की गोली की शिकार घायल रेल कर्मी की पत्नी से अस्पताल जाकर मुलाकात की। वही अपराधियों का गोली के शिकार मृत बीएमपी जवान अमन कुमार के आश्रितों से  मुलाकात कर सांत्वना दिया। साथ में भाजपा विधायक प्रणव कुमार और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बिहार सरकार सहित ललन  सिंह तेजस्वी पर साधा निशाना।  कहा की अपराधियों के मन से भय समाप्त हो गया। मुंगेर पुलिस कप्तान निकलते नही है। ऑन स्पॉट एक्शन दिखना चाहिए ।सिपाही की मौत हो दरोगा की मौत हो। बीएमपी जवान की मौत यह कैसी शासन व्यवस्था है। बिहार के अंदर पूरी तरह से अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो गई है। 

अपराधी पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है। सत्ता में बैठे लोग इनके संरक्षक बने हैं। यहां के अधिकारी गुलाम की तरह काम कर रहे हैं। मुंगेर के सांसद अपने को सुपर सीएम कहते है। क्या मुंगेर के प्रति उनकी कोई जिम्मेवारी नही है। डेंगू के डंक से मुंगेर कराह रहा है अपराधियों के पास से  निकली गोली से विधवा और बच्चे चीत्कार रहे है और शासन में बैठे लोग मौन है। 

पूरा बिहार अब जंगल राज नहीं बल्कि गुंडाराज बन गया है और शासन में बैठे सत्ताधारी  से इनको संरक्षण मिल रहा है। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंगेर में डेंगू से 6-7 लोगों की मौत हो गई है। यहां क्या अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है और तेजस्वी जापान की यात्रा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से गृह विभाग और उपमुख्यमंत्री से स्वास्थ्य विभाग नहीं संभल पा रहा है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News