बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पितरों के तर्पण के लिए गया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, कहा पितृपक्ष मेला के नाम पर हुई खानापूर्ति

पितरों के तर्पण के लिए गया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, कहा पितृपक्ष मेला के नाम पर हुई खानापूर्ति

GAYA :  बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा आज गया पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए गयाजी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या, मथुरा, मध्य प्रदेश में महाकाल मंदिर का महत्व है उससे ज्यादा गयाजी धाम है। सभी जगहों का सौंद्रयीकरण के साथ कोरिडोर का निर्माण कराया गया। वैसे ही गयाजी को विकसित कर मंदिर परिसर को कोरिडोर का निर्माण होना चाहिए था। लेकिन अफसोस है कि आज तक नीतीश कुमार इस पर कोई चर्चा नहीं करते हैं।  

कहा की देश विदेश से गयाजी 12 महीनों पर्यटक आते हैं। पितृपक्ष मेला के नाम पर खाना पूर्ति की जाती है। आज स्वयं तर्पण के लिए गयाजी आया। सीताकुंड में पानी में काफी बदबू था। हम गयाजी की जनता को भरोसा दिलाते हैं की बिहार में भाजपा की सरकार के साथ साथ भाजपा के मुख्यमंत्री बनते ही गयाजी को कोरिडोर और पर्यटन स्थल के लिए विकसित किया जाएगा। 

उन्होंने महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि हिंदुओं के महान पर्व दुर्गा पूजा में शिक्षकों का छुट्टी रद्द करना हिंदू विरोधी मानसिकता प्रमाणित होता हैं। देश के विशेष समुदाय के द्वारा अपने देश के विदेश नीति के विरुद्ध किसी देश के समर्थन करना देश विरोधी ताकतों के साथ साठ गांठ कर देश के विदेश नीति को चोट पहुंचाने की कोशिश करते हैं। 

पूरे बिहार में दारू और बालू का खेला सरकार के द्वारा प्रायोजित हैं। सुबह आने जाने वाले राहगीर सजग ना रहे तो भागने के क्रम में अनियंत्रित वाहन रौंदते हुए भाग जाते हैं। जिससे न जाने कितने लोगों ने दुर्घटना में अपनी जान गंवाई है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News