PATNA
: केन्द्र
सरकार के चार साल पूरे होने और पेट्रोलियम पदार्थो में हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ
आज विपक्ष ने आक्रोश मार्च निकाला। प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद द्वारा निकाले
गये इस राज्यव्यापी विरोध मार्च केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन
किया गया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतल दहन करते हुए केन्द्र
सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं पटना में राजद नेताओं द्वारा निकाले गये
विरोध मार्च में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इस मौके पर राजद के
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के राज में महंगाई चरम पर
है। पेट्रोल और डीजल की कीमतो में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से जनता बेहाल है।
एनडीए के 4 साल के शासनकाल में देश काफी पीछे चला गया है। राजद का एक ही एजेंडा है
2019 के चुनाव में मोदी राज को खत्म करना। \

वहीं इससे पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा
एक अलग अंदाज में पेट्रोलियम पदार्थो में हो रही बढ़ोत्तरी का विरोध किया गया।
कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पटना एयर पोर्ट से लेकर शेखपुरा मोड़ रिक्शा चला और
उसपर सवारी कर अपना विरोध जताया।