बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में बेखौफ अपराधियों का तांडव, किसान को मारी गोली, धान पुंज में लगाई

नालंदा में बेखौफ अपराधियों का तांडव, किसान को मारी गोली, धान पुंज में लगाई

NALANDA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव माचाया है। अपराधियों ने किसान को गोली मार दी। वहीं धान पुंज में आग लगा दी। घटना में गंभीर रुप से घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि सारे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में बीती रात बदमाशों ने पूर्व के विवाद को लेकर किसान विपिन प्रसाद को गोली मारकर जख्मी कर दिया। वहीं  बदमाश अंधाधुंध फायरिंग करते हुए धान के पुंज में आग लगा दी। इसके बाद सभी नकाबपोश बदमाश फरार हो गए। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजन जख्मी विपिन प्रसाद को आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। किसान को बाएं हाथ में गोली लगी है। 

परिजन ने बताया कि किसान विपिन खलिहान में रखे अपनी फसल को देखने जा रहे थे, इसी दौरान पूर्व से घात लगाए नकाबपोश बदमाशो ने उसे गोली मार दी। इतना ही नहीं  अंधाधुंध फायरिंग करते हुए पुंज में आग लगा दी। जिससे पुंज धू-धू कर जलने लगा। वारदात को अंजाम दे सभी बदमाश फरार हो गए। 

इस मामले को लेकर डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान ऐसा पता चला है कि आंगनवाड़ी सेविका बहाली को लेकर घायल विपिन का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। घायल के परिजनों द्वारा उन्हीं लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका जताई गई है। 

मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।  

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News