बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में नीलगाय से टकराकर बाइक सवार आर्केस्ट्रा संचालक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सिवान में नीलगाय से टकराकर बाइक सवार आर्केस्ट्रा संचालक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SIWAN : सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र के दरौली गुठनी मुख्य मार्ग के देवरिया गांव के समीप  सड़क पर नीलगाय से टकराकर एक आर्केस्ट्रा संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में मृतक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के बसुवारी गांव निवासी 50 वर्षीय सीताराम गुप्ता के रूप में हुई है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि आर्केस्ट्रा संचालक सीताराम गुप्ता अपने साथी दीपक के साथ किसी काम के सिलसिले में निकला हुआ था। इसी दौरान गुठनी थाना क्षेत्र के दरौली गुठनी मुख्य मार्ग के देवरिया गांव के समीप खेतों की तरफ से दौड़ती हुई एक नीलगाय उनकी बाइक से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार दोनों घटनास्थल से तकरीबन 5 मीटर की दूरी पर जाकर गिरे। इस हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रही है। इधर घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मंच गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर दरौली गुठनी मुख्य मार्ग को देवरिया गांव के समीप मृतक के शव को सड़क पर रखकर पूरी तरफ से यातायात को बाधित कर दिया। 

बता दें कि आर्केस्ट्रा संचालक सीताराम गुप्ता दो शादी किया हुआ है। पहली पत्नी दिल्ली में अपने बेटा नितिन गुप्ता के साथ रहती है। जबकि दूसरी पत्नी बंगाल की रहने वाली प्रतिमा देवी से शादी रचाकर उनके साथ गुठनी के तैलउर बाजार पर रंगोली म्यूजिकल ग्रुप आर्केस्ट्रा का संचालन करता था। बता दे की मृतक के दूसरी पत्नी प्रतिमा देवी की कोई संतान नहीं है। 

सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News