बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश का आदेश, क्वरेंटाइन सेंटर में नही मिलनी चाहिए शिकायत ,SOP के अनुरूप करें व्यवस्था

CM नीतीश का आदेश, क्वरेंटाइन सेंटर में नही मिलनी चाहिए शिकायत ,SOP के अनुरूप करें व्यवस्था

PATNA : बिहार में क्वरेंटाइन  सेंटर पर अराजक स्थिति की खबर सामने आने के बाद सरकार की भारी किरकरी हुई है। पूरे बिहार से यह खबर आई है कि आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से बनाये गए क्वरेंटाइन सेंटर पर गरीबों को भरपेट भोजन नही मिल रहा।

मीडिया में खबर आने के बाद सरकार ने जहां क्वरेंटाइन सेंटर पर मीडिया की एंट्री पर पाबंदी लगा दी है। वही अब सुधार के आदेश जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी फजीहत से बचने के लिए आज मुख्यसचिव एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में साफ-साफ कहा कि सेंटर की स्थिति को सुधारिये। बाहर से जो लोग भी आ रहे उनके लिए क्वरेंटाइन सेंटर पर बेहतर प्रबंध होनी चाहिए। कहीं से कोई शिकायत नही मिलनी चाहिए। 

सीएम नीतीश ने कहा कि SOP के अनुरूप वहां की व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत स्तरीय क्वरेंटाइन सेंटर पर भी प्रखंड स्तर की व्यवस्था रखिये।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News