बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजयुमो राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री नितिन नवीन भी रहे मौजूद

भाजयुमो राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री नितिन नवीन भी रहे मौजूद

पटना. भाजयुमो राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को बांकीपुर विधानसभा में पटना महानगर युवा मोर्चा ने कई कार्यक्रम किये। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा में हुए विकास पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री नितिन नविन, निवर्तमान मेयर सीता साहू और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता अपराजिता ने मौर्य कॉम्प्लेक्स परिसर में स्थित विवेकानन्द की मूर्ति पर मालयर्पण किया।

इसके बाद BIA हॉल में युवा संवाद कर जक्कनपुर मंडल में केंद्र द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का जिक्र कर लाभार्थिओं से मिल उनको सम्मानित किया। मंत्री नितिन नवीन ने युवा मोर्चा के साथियों की ताकत की प्रशंसा की और कहा की देश निर्माण में भाजयुमो के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश को बदलने की ताकत युवाओं में है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर प्रवक्ता राहुल आनंद ने किया। प्रवक्ता राहुल आनंद ने बताया कि केंद्र द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं को घर घर पहुंचने में कार्यकर्ताओ का अहंम योगदान है, जिससे आज जनमानस में विश्वास का सेतु बना है। इस कार्यकर्म में मुख्य रूप से प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी विकास सिन्हा, महानगर अध्यक्ष अभिषेक बंटी, प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सुजीत सुमन सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Suggested News