बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन, सांसद ने कहा - प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में लिखी गई विकास की नई गाथा

मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन, सांसद ने कहा - प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में लिखी गई विकास की नई गाथा

ARARIA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सेवा सुशासन कल्याण पर्व के रूप में मना रही है और आठ साल बेमिसाल के तहत केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचा रही है।इसी कड़ी में अररिया के कुर्साकांटा के कपरफोड़ा में भाजपा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां संगठन से जुड़े नेताओं के साथ भाजपा के सांसद और विधायकों ने भाग लिया और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

कुर्साकांटा के कपरफोड़ा का ऐतिहासक मैदान जहां भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में सेवा सुशासन कल्याण पर्व मनाया गया।विपरीत मौसम के बावजूद हजारों की संख्या में भीड़ जमा हुई।जहां लोगों ने केन्द्र सरकार की ओर से किये गये जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश विश्व मानस पटल पर मजबूत पैठ बना रहा है,वहीं सेवा सुशासन के तहत गरीब कल्याण का काम हो रहा है और सबका साथ सबका विकास हो रहा है।

मौके पर मौजूद संगठन के नेताओं और विधायकों ने भी केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आम जनमानस को दी और कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई गाथा लिख रहा है।विधायकों ने कहा कि भाजपा का एक एक सिपाही एकजुटता के साथ नरेन्द्र मोदी के संदेशों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेगी।


Suggested News