बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरा में अपराधियों का तांडव! शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले युवक की हत्या, बदमाशों ने घर के बाहर ही मारी गोली

आरा में अपराधियों का तांडव! शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले युवक की हत्या, बदमाशों ने घर के बाहर ही मारी गोली

ARA : आरा मे अपराधियो का खूनी खेल जारी है। यहां अपराध का ग्राफ नीचे आता हुआ नजर नहीं आ रहा है।  ताजा मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां शुक्रवार की देर रात शादी समारोह मे भाग लेने जा रहे एक युवक को अपराधियों ने घर से बाहर निकलते ही गोली मार कर हत्या कर दी। 

घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं गोली की आवाज सुन मौके पर पहुँचे परिजनों ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने मामले की पड़ताल मे जुट गई है। घटना से आक्रोशित लोगो ने थाना क्षेत्र के अबरपुल के पास सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी शुरू कर दी और हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। आक्रोशित लोगो का कहना था की जिले मे अपराध चरम पर है। अपराधियों को जब मन करता है घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बनते है। पुलिस हाथ पर हाथ धर कर बैठी रहती है। सड़क जाम के कारण दोनो तरफ से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। 

टेलरिंग के धंधे से जुड़ा था मृत युवक

मृतक मोहम्मद मंजिल का पुत्र मोनु बताया जा रहा है। मृतक कपड़ा सिलाई का काम करता था। घटना थाना क्षेत्र के चैता मंदिर के पास घटी। फिलहाल पुलिस किसी तरह लोगो को समझा बुझा कर जाम को हटवाया तथा अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। फिलहाल,पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि मोनू की हत्या किसने की और उसकी हत्या के पीछे का उद्देश्य क्या था।


Suggested News