बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े 3 लोगों को मारी गोली

Begusarai: जिले के छौड़ाही थाना इलाके से बड़ी खबर आ रही है जहां आपसी विवाद में एक गुट ने दूसरे गुट के 3 लोगों को गोली मार दी है. घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

खबर के मुताबिक 2 पक्ष के बीच 2013 से ही भूमि विवाद चल रहा था आज फिर एक बार फिर विवाद के कारण दो पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया. मिली जानकारी के अनुसार जमीन पर दोनों पक्ष में किसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी पर उतर आया. इस गोलीबारी में 3 लोग को गोली लग गई. 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है. वहीं एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि दो पक्षों में जमीनी विवाद में गोलीबारी हुई है लेकिन अभी तक गोली लगने की सूचना नहीं मिली है फिलहाल जांच की जा रही है. 



Suggested News