बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉक डाउन के बीच बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव, युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

लॉक डाउन के बीच बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव, युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Begusarai : लॉक डाउन के बीच जिले में अपराधियों का तांडव जारी है।  आज एकबार फिर बेखौफ अपराधियों ने जिले में जमकर तांडव मचाया है। बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना से संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के बलिया थाना क्षेत्र के बालाचक ढाला के पास अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज पर जब स्थानीय लोग बाहर निकले तो अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो  गये। 

स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी रामाकांत झा के पुत्र राजेन्द्र झा के रुप में हुई है।  

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि राजेन्द्र झा आज साइकिल से अपने ससुराल भगतपुर जा रहा था। उसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही बलिया पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News