बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा को कुशवाहा का अंतिम पैगाम -दो न्याय अगर तो ज्यादा दो, नहीं तो केवल हमारा सम्मान दो

 भाजपा को कुशवाहा का अंतिम पैगाम -दो न्याय अगर तो ज्यादा दो, नहीं तो केवल हमारा सम्मान दो

PATNA : एनडीए से नाराज चल रहे केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा अब बिल्कुल डिफेंसिव मोड में आ गये हैं। उनकी पार्टी रालोसपा ने एक ट्वीट के जरिये भाजपा को अंतिम पैगाम दिया है जिसे उपेन्द्र कउशवाहा ने रिट्वीट किया है। इस ट्वीट में कुशवाहा ने अपनी राजनीति वेदना प्रगट की है।

रालोसपा का ट्वीट

रालोसपा के ट्वीट में लिखा है- दो न्याय अगर तो ज्यादा दो, पर इसमें यदि बाधा हो, तो दे दो केवल हमारा सम्मान, रखो अपनी धरती तमाम। इस काव्यमयी अभिव्यक्ति के जरिये रालोसपा ने भाजपा से यह गुजारिश की है कि अगर वह ज्यादा सीटें नहीं दे सकती तो कम से कम यानी तीन सीटें (सम्मान) दे दी जाए। बाकि सीटों से उसे कोई मतलब नहीं है।

नरम पड़े कुशवाहा

उपेन्द्र कुशवाहा ने सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा को 30 नवम्बर तक का अल्टीमेटम दिया है। लेकिन उसके पहले ही वे युद्धविराम की स्थिति में आ गये हैं। शनिवार को भागलपुर में भी कुशवाहा ने अपने दर्दे दिल का इजहार किया था। उन्होंने कहा ता कि वे NDA में रहना चाहते हैं लेकिन अपमान सह कर कैसे रह सकते हैं। अब उन्होंने भाजपा को अंतिम संदेश दिया है कि कम से कम तीन सीटें ही उन्हें दे कर उनका सम्मान लौटा दिया जाए।

Suggested News