बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी बालिका गृह की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल ! गायब चार लड़कियों में से दो का अब तक पता नहीं...

मोतिहारी बालिका गृह की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल ! गायब चार लड़कियों में से दो का अब तक पता नहीं...

MOTIHARI: मोतिहारी बालिका गृह से भागी चार लड़कियों में से दो लड़कियां बरामद कर ली गई हैं,जबकि दो अन्य का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।दो दो लड़कियां गायब हैं वे बेतिया की बताई जाती हैं।बालिका गृह की संचालिका मधु ने बताया कि दो लड़कियों को मोतिहारी के चर्च और बरियापुर से बरामद किया गया है जबकि दो अन्य जो बेतिया की हैं उन्हें भी बहुत जल्द बरामद कर लिया जाएगा।संचालिका ने बताया कि सोमवार को बालिकागृह से चार बच्चियां फरार हो गई थी।संचालिका ने सफाई देते हुए कहा कि सोमवार वे लोग कोर्ट में गए थे तभी वे सभी यहां से भाग गई,जबकि सुरक्षा में तीन महिला सिपाही थीं ।

भागी चारो लड़कियों में तीन नाबालिग हैं और घर से भाग कर शादी कर ली थी।जिसे पुलिस ने रेस्क्यू करने के बाद कोर्ट के आदेश पर बालिका गृह में रखा है।भागी लड़कियों में एक लड़की गर्भवती भी है।

छत के रास्ते भागी थी लड़कियां

बता दें कि मोतिहारी के बालिका गृह से सोमवार दिन में हीं चार लड़कियां फरार हो गई थीं. ये लड़कियां छत से साड़ी के सहारे नीचे उतरीं और शेल्टर होम से भाग निकलीं. बताया जा रहा है कि लड़कियों का मन शेल्टर होम में नहीं लग रहा था । बालिका गृह से एक साथ चार लड़कियों के फरार होने के बाद मोतिहारी पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था।जैसे हीं सूचना मिली उसके बाद खोजबीन शुरू हुई।एक लड़की को रात में हीं बरामद कर लिया गया जबकि दूसरी को आज सुबह खोजा गया।जबकि बाकी जो दो लड़कियां जो बेतिया की हैं उसे हीं ढूंढ़ने का प्रयास जारी है।

लेकिन पूरे प्रकरण में एक बार फिर से बालिका गृह की सुरक्षा की पोल खुल गई है।एक साथ चार लड़कियां शेल्टप होम से आराम से फरार हो जाती हैं और सारी सुरक्षा व्यवस्था धरी की धरी रह जाती है।

Suggested News