बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भीषण गर्मी का प्रकोप : सीएम ने स्कूलों में छुट्टी का किया ऐलान, इस दिन तक बंद रहेंगे निजी और सरकारी विद्यालय

भीषण गर्मी का प्रकोप : सीएम ने स्कूलों में छुट्टी का किया ऐलान, इस दिन तक बंद रहेंगे निजी और सरकारी विद्यालय

DESK: राजधानी पटना सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू का अलर्ट भी जारी कर दिया है। अप्रैल माह में ही गर्मी ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। कई राज्यों में दोपहर तक तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जा रही है। इस स्थिति में राज्य सरकार के द्वारा भी कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कई राज्यों में स्कूल की टाइमिंग बदल दी गई है तो वहीं कई राज्यों ने स्कूलों में गर्मी छुट्टी दे दी गई है। 

दरअसल, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बढ़ती गर्मी के तांडव को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 21 अप्रैल से गर्मी छुट्टी का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कक्षा 1 से 12 तक के कक्षाओं को अगले आदेश तक गर्मी की छुट्टी दे दी है। 

बता दें कि, दिल्ली सरकार ने भी इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। इसके मुताबिक दिल्ली के स्कूलों में दोपहर में असेंबली को आयोजित नहीं किया जाएगा। बात अगर अन्य राज्यों की करें तो पश्चिम बंगाल में हीटवेव के कारण सभी स्कूलों को 24 अप्रैल तक बंद कर दिया है। वहीं त्रिपूरा ने भी सभी स्कूलों को 23 तक बंद करने का आदेश जारी कर चुका है।    

बतातें चलें कि, पटना में भी शनिवार से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। पटना के डीएम ने सभी स्कूलों को सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक करने का आदेश  दिया है। 

Suggested News