बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में उत्कृष्ट विधायक होंगे सम्मानित, विधानसभा अध्यक्ष ने जनता से MLA का मांगा फीडबैक

बिहार में उत्कृष्ट विधायक होंगे सम्मानित, विधानसभा अध्यक्ष ने जनता से MLA का मांगा फीडबैक

पटना. 17वीं बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित सदस्यों में से उत्कृष्ट विधायक चुनने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसके लिए विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उत्कृष्ट विधायकों के चयन के लिए जनता से सुझाव मांगा है। उन्होंने बिहार की जनता से अपील की है कि अपने-अपने क्षेत्र के विधायक द्वारा किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों की जानकारी और संबंधित वीडियो 30 जून, 2022 तक सचिवालय में दें।

विजय सिन्हा ने कहा है कि जनता द्वारा दिए गए सुझाव, आवेदन और वीडियो का सम्यक परीक्षण करने के बाद एक समिति का गठन कर उत्कृष्ट विधायक के चयन की प्रक्रिया को शीघ्रता से आगे बढ़ाया जाएगा। उत्कृष्ट विधायक के चयन होने से सदन तथा सदन के बाहर भी अन्य माननीय सदस्यों के मन में बेहतर करने की लालसा जगेगी, जिससे अंततः बिहार की 12 करोड़ जनता का भला होगा। उन्होंने कहा कि यही लोकतंत्र का वास्तविक उद्देश्य है। अच्छा कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाना, उन्हें संरक्षित और सुरक्षित करना भी हमारा पुनीत करतव्य है।

विजय सिन्हा ने कहा कि जो माननीय सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की योजनाओं को भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सबसे अधिक गुणवत्तापूर्ण ढंग से लागू करायेंगे, उन्हें बतौर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया जाएगा। ऐसा करने एक राज्य में विकास को गति देने के लिए एक बेहतरीन माहौल बनेगा। सिन्हा ने कहा कि 17वीं बिहार विधान सभा के गठन के पश्चात विगत डेढ़ साल में बहुत से अच्छे कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के सदस्यों की गंभीरता और जनता के प्रति सजगता तथा सरकार की संवेदनशीलता से सदन में प्रतिदिन लगभग शत-प्रतिशत प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हो रहे हैं। हम सब जनता का विश्वास जीत कर सदन में आते हैं, लिहाजा हम सबकी यह नैतिक जिम्मेदारी भी है कि हम जनता का विश्वास पर खरा उतरें। उत्कृष्ट विधायक चयन योजना शुरू होने पर इसका सकारात्मक असर सड़क से सदन तक पड़ेगा।


Suggested News